सरकार स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा करेगी : हिमंत

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है. अपनी सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सभी मूल निवासियों को उनकी जमीन पर उनका अधिकार दिलाएगी. उन्होंने अपनी सरकार की पिछले साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया जिसमें राज्य के अधिकतर हिस्सों से आफ्स्पा हटाना, मादक द्रव्यों के खिलाफ जंग, अतिक्रमण हटाना तथा गैंडों के शिकार पर लगाम लगाने जैसे कदम शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस तरह गोरुखुटी और लुमंिडग में विश्वास के साथ हमने पिछले एक साल में अपने स्थानीय लोगों की रक्षा की, हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button