हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में दो क्रूज मिसाइल दागीं और जहाज पर हमला किया : अमेरिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jun 2024 07:16 PM
हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में दो क्रूज मिसाइल दागीं और जहाज पर हमला किया : अमेरिका
ऑडियो सुनें

दुबई. अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में जहाज रोधी दो क्रूज मिसाइल दागीं और एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया, जिससे जहाज में आग लग गयी व एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. ‘अमेरिकी मध्य कमान’ ने बताया कि एम/वी वर्बेना में अब भी आग लगी हुई है और घटना में झुलसे व्यक्ति को चिकित्सा उपचार के लिए अमेरिकी हेलीकॉप्टर से निकटवर्ती एक अन्य जहाज पर ले जाया गया.

मध्य कमान ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के स्वामित्व वाले वर्बेना जहाज पर पलाउ का झंडा लगा था. पौलेंड द्वार संचालित विशाल मालवाहक जहाज मलेशिया से चला था और लकड़ी लेकर इटली की ओर जा रहा था. बयान के मुताबिक, ”एम/वी वर्बेना क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गयी. चालक दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है.” इजराइल-हमास युद्ध को लेकर हूती विद्रोही इस तरह के हमले कर रहे हैं और बृहस्पतिवार को हुआ हमला उनके अभियान का हिस्सा है.

ब्रिटेन की सेना के ब्रिटेन समुद्री व्यापार संगठन केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक जहाज पर हमला किया गया जिससे जहाज में आग लग गयी. निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने कहा कि एक मालवाहक जहाज ने सूचना दी कि जहाज पर मिसाइल से हमला किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu