‘हम दो हमारे बारह’ अब ‘हमारे बारह’ शीर्षक से सात जून को होगी रिलीज़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 May 2024 08:39 PM
‘हम दो हमारे बारह’ अब ‘हमारे बारह’ शीर्षक से सात जून को होगी रिलीज़
ऑडियो सुनें

मुबंई. केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देशानुसार सोमवार को फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर ‘हमारे बारह’ करने की घोषणा की. अन्नू कपूर और पार्थ सामथन अभिनीत यह फिल्म सात जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कमल चंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हमारे बारह’ को राधिका जी फिल्म एंड न्यूटेक मीडिया एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, बिरेन्दर भगत, संजय नागपाल और शियो बालक सिंह हैं, वहीं त्रिलोकी प्रसाद सह-निर्माता हैं.
अन्नू कपूर कहते है कि ‘हमारे बारह’ फिल्म में काम करना एक अभूतपूर्व अनुभव रहा.

उन्होंने कहा ”फिल्म कुछ जटिल और संवेदनशील विषयों पर प्रकाश डालती है, और मेरा मानना है कि नया शीर्षक हमारी कहानी के साथ बेहतर समन्वय करेगा. मैं दर्शकों को इस फिल्म से सात जून को रूबरू कराने के लिए उत्साहित हूं.” निर्माता रवि गुप्ता और बिरेन्दर भगत ने कहा कि नया शीर्षक फिल्म के सार को दर्शाता है, और विश्वास है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा.

निर्माताओं के मुताबिक, ‘हमारे बारह’ से टेलीविजन स्टार पार्थ सामथन फिल्म जगत में प्रवेश कर रहे हैं. सामथन को धारावाहिकों ‘कैसी ये यारियां’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ में अभिनय के लिए जाना जाता है. उनके अलावा फिल्म में अश्विनी कलसेकर, राहुल बग्गा, परितोष तिवारी, मनोज जोशी और अदिति भटपहरी भी नज.र आएंगी. निर्माताओं ने कहा कि वॉयकाम18 स्टूडियो देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म ‘हमारे बारह’ को रिलीज. करेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu