भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में दिखाई जाएगी हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Aug 2026 02:31 PM
भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में दिखाई जाएगी हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी आगामी फिल्म ‘बयान’ की प्रस्तुति से पहले कहा कि इस फिल्म में उनकी भूमिका बेहद “चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक” रही है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिकास रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा ‘रूही’ नाम की एक दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो यौन उत्पीड़न के आरोपी एक प्रभावशाली नेता से जुड़े मामले की जांच करती है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “रूही एक ऐसी महिला है, जो भारी दबाव के बीच भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एक अभिनेत्री के रूप में कई तरह से अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का मौका दिया है। इस फिल्म की रोमांचक जांच-पड़ताल की कहानी के साथ-साथ सत्ता, सच और न्याय से जुड़े सवालों ने मुझे इसे करने के लिए आर्किषत किया।” उन्होंने कहा, “आईएफएफएम में फिल्म ‘बयान’ दिखाई जाएगी।

यह मंच लगातार साहसिक और सार्थक सिनेमा का जश्न मनाता रहा है।” हुमा ने कहा, “मैं चाहती हूं कि दर्शक इस फिल्म से जुड़ें, इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें और जब फिल्म खत्म हो तो वे थिएटर से कुछ ऐसा लेकर निकलें जिस पर वे विचार कर सकें।” यह फिल्म महोत्सव आॅस्ट्रेलिया में 13 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav