मैंने मैच से पहले कहा था कि मैं सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करूंगा: इब्राहिम जादरान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 08:03 PM
मैंने मैच से पहले कहा था कि मैं सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करूंगा: इब्राहिम जादरान
ऑडियो सुनें

मुंबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी के गुर सीखे, जिसका असर तुरंत ही देखने को मिला और वह अफगानिस्तान की तरफ से विश्व कप में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. जादरान ने नाबाद 129 रन बनाए जिससे अफगानिस्तान पांच विकेट पर 291 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा. जादरान ने इसके बाद तेंदुलकर का आभार व्यक्त किया.

जादरान ने रिकार्ड पारी खेलने के बाद कहा,”मेरी सचिन तेंदुलकर के साथ अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए तथा मैंने मैच से पहले कहा था कि मैं सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करूंगा. उनसे बात करके मुझे ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला.”

उन्होंने कहा,”मैं अफगानिस्तान की तरफ से विश्व कप में पहला शतक लगाकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैंने वास्तव में इस टूर्नामेंट के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी. पाकिस्तान के खिलाफ मैं शतक से चूक गया था लेकिन आज सफल रहा. मैंने अपने कोचिंग स्टाफ से कहा था कि मुझे लग रहा है कि मैं अगले तीन मैच में शतक बनाऊंगा.” तेंदुलकर ने सोमवार की शाम को जादरान को बल्लेबाजी के कुछ गुर सिखाए थे. उन्होंने अफगानिस्तान की टीम को अपने लक्ष्य तय करने के लिए भी कहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu