वाशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ने कहा है कि हिंदू आस्था ने उन्हें इस दौड़ में शामिल होने की स्वतंत्रता और प्रेरणा दी है. उन्होंने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं, तो वह उन मूल्यों को बढ.ावा देंगे, जो किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं और अमेरिका में धार्मिक आस्था, परिवार, कड़ी मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत बनाएंगे.
रामास्वामी ने शनिवार को आयोजित ‘द फैमिली लीडर फोरम’ कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की. प्रौद्योगिकी उद्यमी रामास्वामी (38) ने कार्यक्रम के दौरान ईसाई लोगों के सामने अपनी हिंदू आस्था के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने उनमें ईसाई धर्म के समान मूल्य पैदा किए हैं.
उन्होंने कहा, ह्लमेरी आस्था ही मुझे आजादी देती है…मेरी आस्था ही है जिससे प्रेरित होकर मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुआ हूं.ह्व उन्होंने कहा, ह्लमैं एक हिंदू हूं. मेरा मानना ??है कि ईश्वर पर विश्वास एक सत्य है. ईश्वर ने हमें यहां एक उद्देश्य से भेजा है. ईश्वर के उद्देश्य को साकार करना हमारा कर्तव्य है. हमारे धर्म की एक मूल बात यह है कि ईश्वर हम सभी में निवास करता है. ”