ओलंपिक पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगी: दीपिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Aug 2024 08:44 PM
ओलंपिक पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगी: दीपिका
ऑडियो सुनें

पेरिस. लगातार चार ओलंपिक में विफल रही कई बार की विश्व कप पदक विजेता तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कहा है कि वह पोडियम पर पहुंचने तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी और उन्हें लगता है कि चार साल बाद लॉस एंजिलिस में वह ऐसा करने में कामयाब रहेंगी.
दीपिका खेलों के सबसे बड़े मंच पर दबाव भरे हालात में विफल रही हैं.

उन्होंने यहां ‘इंडिया हाउस’ में पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, ”निश्चित रूप से मैं भविष्य में और खेलना चाहती हूं और अपना खेल जारी रखूंगी. ” उन्होंने कहा, ”मैं ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं और जब तक मैं इसे हासिल नहीं कर लेती, तब तक मैं खेल नह छोड़ूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मजबूती से वापसी करूंगी. ” दीपिका (30 साल) ने कहा, ”मैं और मजबूती से पेश करूंगी. इसमें कई चीजे हैं जैसे तेजी से निशाना लगाना, मुझे इसके बारे में थोड़ा और जानने की जरूरत है और इसके अनुसार खुद को तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण है. ”

उन्होंने कहा, ”मैं ओलंपिक से यही सीखा है कि देर से निशाना लगाना कारगर नहीं होता, आपके पास बड़ी गलतियों की गुंजाइश नहीं होती. आपको इस पर नियंत्रण रखना होता है. मैं यहां से यह सीख लूंगी. ” वह पेरिस में अपने लगातार चौथे ओलंपिक में खेलने उतरीं. दिसंबर 2022 में मां बनने के बाद खेल में वापसी की. राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने अप्रैल में शंघाई विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu