महिलाओं का समर्थन मिला तो ‘लाडकी बहिन’ योजना में सहायता राशि 3,000 रु कर दी जाएगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 12:52 PM
महिलाओं का समर्थन मिला तो ‘लाडकी बहिन’ योजना में सहायता राशि 3,000 रु कर दी जाएगी…
ऑडियो सुनें

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगर राज्य की महिलाओं का उनकी सरकार को समर्थन मिला तो ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दी जाएगी।
शिंदे ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर विपक्षी दल उनकी सरकार की कल्याणकारी पहलों को लेकर ईर्ष्या क्यों करते हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का ‘महायुति’ गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगा।

उन्होंने मंगलवार को कोल्हापुर के कन्हेरी मठ में धर्म ध्वज के उद्घाटन के अवसर पर संतों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई महायुति गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत 21 से 65 वर्ष की विवाहित, विधवा और बेसहारा महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए।

शिंदे ने ‘लाडकी बहिन’ योजना को लेकर सरकार की आलोचना करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और पूछा कि उन्हें ईर्ष्या क्यों हो रही है? उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्यारी बहनें सरकार को ताकत देंगी तो सरकार इसे 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देगी। यहां तक ??कि इसे 3,000 रुपये तक भी किया जा सकता है।’’ ंिशदे ने देसी गायों को ‘‘राज्यमाता-गोमाता’’ घोषित करने के सरकार के कदम को ऐतिहासिक फैसला बताया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav