इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में अपहरण…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jun 2024 04:31 PM
इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में अपहरण…
ऑडियो सुनें

लाहौर: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया है। मीडिया में आई खबरों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने खबर दी है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता शाहबाज गिल के बड़े भाई गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपरहण कर लिया जब वह इस्लामाबाद जा रहे थे। इस बाबत कान्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी उनके बेटे बिलाल ने दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने घर से निकले और इस्लामाबाद की ओर चल दिए। इस बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पीटीआई पार्टी के 71 वर्षीय संस्थापक खान पिछले साल अगस्त से जेल में हैं जब उन्हें कुछ मामलों में दोषी करार दिया गया था। उनके खिलाफ करीब 200 मामले दर्ज हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav