इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी सेना मुख्यालय पर हमले समेत 11 मामलों में संदिग्ध

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Jul 2024 08:48 PM
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी सेना मुख्यालय पर हमले समेत 11 मामलों में संदिग्ध
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. रावलपिंडी जिला पुलिस ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय को बताया कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को पिछले साल नौ मई को सेना मुख्यालय पर हुए हमले सहित 11 मामलों में संदिग्ध के रूप में नामित किया गया है.

उच्च न्यायालय में रावलपिंडी पुलिस द्वारा पेश की गयी एक रिपोर्ट में 49 वर्षीय बुशरा के खिलाफ दर्ज मामलों का विवरण दिया गया है, वह और उनके पति खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. न्यायालय ने अधिकारियों को उनके (बुशरा) खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अभियोजक ने भी अदालत के आदेशानुसार जवाब प्रस्तुत किया.

इसमें खुलासा किया गया कि उनके खिलाफ एनएबी में चार मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें रावलपिंडी में तीन और लाहौर में एक मामला शामिल है. यद्यपि रावलपिंडी और इस्लामाबाद पुलिस तथा एनएबी ने अपने जवाब प्रस्तुत कर दिए हैं, लेकिन संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) और बलूचिस्तान पुलिस ने बीबी के खिलाफ मामलों का विवरण नहीं दिया है. न्यायालय ने एफआईए और बलूचिस्तान पुलिस को सोमवार तक ब्यौरा देने के लिए नया नोटिस जारी किया तथा मामले में सुनावाई को तब तक के लिए स्थगित कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu