IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को एक और झटका, नीतीश-अर्शदीप के बाद आकाश दीप भी बाहर हुए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 23 Jul 2025 09:54 AM
IND vs ENG: चौथे टेस्ट से पहले भारत को एक और झटका, नीतीश-अर्शदीप के बाद आकाश दीप भी बाहर हुए

ऑडियो सुनें

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। बता दें कि, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सिर्फ अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

कमर में चोट के कारण बाहर हुए आकाश दीप
आकाश दीप कमर में चोट के कारण मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर हो गए। इसकी पुष्टि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने की। ऐसे में उम्मीद है कि अंशुल कंबोज को उनकी जगह प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। वह मैनचेस्टर टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं। गिल ने कहा, ‘नीतीश रेड्डी पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। लेकिन हमारी टीम में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम 20 विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’

कंबोज करेंगे डेब्यू या कृष्णा को मिलेगा मौका?
आकाश दीप के बाद तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच अंतिम एकादश में जगह बनाने की जंग है। आकाश दीप की तरह, कंबोज भी अच्छी सीम मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा थे और इस तरह से यहां की परिस्थितियों से कुछ हद तक वाकिफ हैं। अंशुल कंबोज के डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर गिल ने कहा, ‘हमने (अंशुल कंबोज) उसे काफी देखा है। वह अच्छी तरह जानता है कि हम क्या चाहते हैं। वह इसलिए टीम में है क्योंकि उसे पता है कि वह हमें मैच जिता सकता है। हां, हर मैच के बाद वापस जाकर अलग संयोजन अपनाना आदर्श नहीं है। लेकिन हां, वह डेब्यू करने के बहुत करीब है। उसके और प्रसिद्ध के बीच मुकाबला होगा।’

सीरीज बचाने के लिए हर हाल में चाहिए जीत
इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल की थी, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने दबदबा बनाया था, लेकिन पांचवें आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। इस हार के चलते भारत सीरीज में पिछड़ गया। अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से उसकी मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By www.navabharat.news