IND vs ENG: ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में इस घातक ऑलराउंडर की एंट्री, भारत को रहना होगा सावधान

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 29 Jul 2025 12:08 PM
IND vs ENG: ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में इस घातक ऑलराउंडर की एंट्री, भारत को रहना होगा सावधान

ऑडियो सुनें

IND vs ENG: जैमी ने अपना पिछला टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 97 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। सरे के 31 साल के ऑलराउंडर ने पिछले आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे।

ऑलराउंडर जैमी ओवरटन को भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जैमी ने अपना पिछला टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 97 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। सरे के 31 साल के ऑलराउंडर ने पिछले आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे। ओवरटन के अलावा मेजबान टीम ने बाकी 14 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है।

स्टोक्स भी खेलेंगे पांचवां टेस्ट
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ‘दर्द को महज एक भाव’ बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना। भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। चौथे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स और उनकी टीम एक घंटा पहले मैच खत्म करना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने इनकार कर दिया।
पांचवें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्राउली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जैमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By www.navabharat.news