IND vs NZ 1st Test: सरफराज का जलवा, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Oct 2024 03:23 PM
IND vs NZ 1st Test: सरफराज का जलवा, जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक…
ऑडियो सुनें

युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान 150 रन बनाकर आउट हो गए। टिम साउदी ने उन्हें एजाज पटेल के हाथों कैच कराया। सरफराज और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत का स्कोर 400 रन के पार

सरफराज और पंत की शानदार साझेदारी से भारत का स्कोर दूसरी पारी में 400 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने इस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सरफराज 147 रन और पंत 87 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

पंत-सरफराज की शानदार साझेदारी

ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रनों से अधिक की साझेदारी पूरी हो गई है। पंत फिलहाल 80 गेंदों पर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सरफराज खान 137 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत ने हासिल की बढ़त

भारतीय टीम ने सरफराज खान और ऋषभ पंत की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट करने के बाद 402 रन बनाए थे और 356 रनों की बढ़त ली थी। हालांकि, भारत ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और बढ़त लेने में सफल रहा। फिलहाल सरफराज खान 127 रन और पंत 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav