IND vs SA: भारत की पारी शुरू, यशस्वी-रोहित क्रीज पर, दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

नंद किशोर यादव

रायपुर: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने की होगी।

भारत की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया। बावुमा ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हैं। बावुमा की वापसी हुई है। वहीं, उनके अलावा लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेल्टन, प्रेनालन सुब्रायन और बार्टमैन को बाहर किया है।

आज दूसरा वनडे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। इस मैच में यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि भारत प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करता है या नहीं। पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button