रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत, 11 साल का सूखा हुआ खत्म…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 30 Jun 2024 12:11 AM
रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना भारत, 11 साल का सूखा हुआ खत्म…
ऑडियो सुनें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने 7 रन से मुकाबला जीता। इससे पहले टीम ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 3 बल्‍लेबाज सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 9, सूर्य कुमार यादव ने 3 और ऋषभ पंत ने कोई रन नहीं बनाया। इसके बार विराट कोहली ने अक्षर पटेल के साथ पारी को संभाला। अक्षर अर्धशतक से चूक गए और उन्‍होंने 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 27 और रवींद्र जडेजा ने 2 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav