भारत ने जापान को 35-1 से रौंदा, दूसरे स्थान पर रहकर पहुंचा सेमीफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 10:35 PM
भारत ने जापान को 35-1 से रौंदा, दूसरे स्थान पर रहकर पहुंचा सेमीफाइनल में
ऑडियो सुनें

सालालाह. मनिंदर सिंह की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोल वर्षा का अद्भुत नजारा पेश करके जापान को 35-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम के सामने जापान असहाय नजर आया. उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे और इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया.

भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे. उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया. जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया. भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हराया था. इस मैच में भारत की तरफ से गुरजोत ने पांच जबकि मनिंदर और राहिल ने एक-एक गोल किया था.

मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमां कमरुद्दीन और स्यारमन मत ने गोल किए.
दिन की इन दो बड़ी जीत से भारत एलीट पूल तालिका में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा जिससे वह सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर गया. भारत शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu