तुर्किये को हराकर भारत विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 07:20 PM
तुर्किये को हराकर भारत विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने ग्रुप ई के आखिरी मैच में तुर्किये को 110-99 से हराकर चीन में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पहली बार रिले स्कोरिंग प्रणाली का इस्तेमाल विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में किया जिसमें विजेता टीम को मुकाबला जीतने के लिये दस मैचों में 110 अंक तक पहुंचना होता है.

पिछले मैचों में पेरू, अजरबैजान और मॉरीशस को हरा चुके भारत के लिये तुषार सुवीर ने शुरूआत की लेकिन मेहमत कान तोरेमिस से 7 . 11 से हार गए. एन श्रीनिधि और यू रेशिका ने 22 . 18 से जीत दर्ज की . इसके बाद लड़कियों के एकल और युगल मुकाबलों में भारत ने बाजी मारी. अब भारत का सामना इंडोनेशिया से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu