IND vs ENG: सेमीफाइनल में भारत का होगा इंग्लैंड से सामना, क्या बिना खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 05:47 PM
IND vs ENG: सेमीफाइनल में भारत का होगा इंग्लैंड से सामना, क्या बिना खेले फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें
ऑडियो सुनें

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल में दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर खेलने होंगे। यह नियम अहम इसलिए भी है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बारिश एक प्रमुख कारक रही है। यदि मैच धुलता है, तो सुपर 8 चरण के अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें (भारत और दक्षिण अफ्रीका) फाइनल में पहुंच जाएंगी।

वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में एडेन मार्करम की टीम ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच के धुल जाने का खतरा है, क्योंकि मैच के दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश में धुल जाएगा मैच?
मौसम विभाग के अनुसार, गयाना में सुबह के समय बारिश होने की संभावना 90 प्रतिशत है। दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड का मैच स्थानीय समयानुसार, सुबह 10:30 बजे शुरू होना है। उस समय बारिश की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में दूसरा सेमीफाइनल मैच देरी से शुरू होने की संभावना है।

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून की सुबह (स्थानीय समयानुसार) में बारिश होगी और दोपहर में गरज के साथ बारिश होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 10 से 15 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है।

मैच धुलने पर किन टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल?
आईसीसी के नियमानुसार, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल में दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर खेलने होंगे। यह नियम अहम इसलिए भी है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बारिश एक प्रमुख कारक रही है। यदि मैच धुलता है, तो सुपर 8 चरण के अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें (भारत और दक्षिण अफ्रीका) फाइनल में पहुंच जाएंगी।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले, क्रिस जॉर्डन।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news