भारत को एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में नौ पदक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 06:20 PM
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज राकेश कुमार ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई जिसके दम पर भारत ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को नौ पदक जीतकर दक्षिण कोरिया जैसे दिग्गज पर बढत बनाई . भारत को चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक मिला . वहीं दक्षिण कोरिया तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा .

हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता राकेश ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में इंडोनेशिया के केन एस को 145 . 144 से हराया .
इससे पहले राकेश और सूरज सिंह ने पुरूषों के कंपाउंड वर्ग में चीनी ताइपै के पुंग हुंग वू और चिह चियांग चांग को 147 . 144 से हराकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता . राकेश ने शीतल देवी के साथ इंडोनेशिया के टी आडी आयुडिया फेरेली और केन एस को 154 . 149 से हराकर मिश्रित टीम वर्ग में भी स्वर्ण हासिल किया .

महिला कंपाउंड ओपन टीम में शीतल और ज्योति ने कोरिया की जिन यंग जियोंग और ना मि चोइ को 148 . 137 से हराकर स्वर्ण हासिल किया . भारत ने महिला रिकर्व टीम फाइनल , पुरूष रिकर्व युगल, पुरूष रिकर्व डब्ल्यूवन युगल में रजत पदक जीता . सरिता ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य जीता था .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu