न्यूजीलैंड से हारकर भी डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 08:26 PM
न्यूजीलैंड से हारकर भी डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर भारत
ऑडियो सुनें

दुबई. न्यूजीलैंड से पहले टेस्ट में आठ विकेट से हारने के बावजूद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है . भारत का प्रतिशत गिरकर 68 .06 हो गया है और अब उसे आगामी दो टेस्ट तथा आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा .

तालिका में आस्ट्रेलिया 62 . 50 प्रतिशत के साथ दूसरे और श्रीलंका 55 . 56 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है . न्यूजीलैंड इस जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है . न्यूजीलैंड टीम नवंबर और दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी और शीर्ष दो में पहुंच सकती है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu