सिंगापुर में भारतीय मूल के उप निदेशक ने फुटबॉल एसोसिएशन से धोखाधड़ी करने का अपराध कबूल किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jan 2024 03:56 PM
सिंगापुर में भारतीय मूल के उप निदेशक ने फुटबॉल एसोसिएशन से धोखाधड़ी करने का अपराध कबूल किया
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: फुटबॉल एसोसिएशन आॅफ सिंगापुर (एफएएस) के भारतीय मूल के एक पूर्व उप निदेशक ने खेल संघ के साथ धोखाधड़ी करने के 15 आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इन आरोपों में, उनके स्वामित्व वाली कंपनी के जरिये खेल संघ को सामग्री की आपूर्ति करना शामिल है।

अदालत ने कहा कि रिकराम जीत ंिसह रणधीर ंिसह (43) को सजा सुनाते समय इसी तरह के अन्य 30 आरोपों पर भी विचार किया जाएगा। ंिसह पर आरोप है कि उन्होंने खेल संघ को सामग्री की आपूर्ति का अनुबंध खुद की स्वामित्व वाली या अपनी पत्नी से जुड़ी कंपनी को मिलना सुनिश्चित करने के लिए पद का दुरुपयोग किया।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, आरोपी ने बुधवार को कबूल किया कि प्राप्त किये गए अनुबंध से उन्होंने और उनकी पत्नी आसिया किरिन काम्स ने 1,27,896 ंिसगापुरी डॉलर का लाभ हासिल किया। अदालत ने कहा कि उन्हें हासिल हुई लाभ की राशि ‘करप्शन प्रैक्टिस इंवेसटिगेशन ब्यूरो’ (सीपीआईबी) ने जब्त कर ली है और इसे एफएएस को लौटाया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav