भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में हारी

पेरिस. भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक में रविवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0 . 6 से हार गई. अपना चौथा ओलंपिक खेल रही दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर की तिकड़ी 51 . 52, 49 . 54, 48 . 53 से हार गई. अंकिता और दीपिका ने बेहद खराब प्रदर्शन किया जबकि भजन ने अच्छा स्कोर बनाया. तीरंदाजी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं जबकि ड्रॉ पर दोनों टीमों को एक एक सेट प्वाइंट मिलता है. भारत ने क्वालीफिकेशन में चौथे स्थान पर रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बनाई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button