भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ किया त्रिकोणीय श्रृंखला का आगाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 05:29 PM
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका पर शानदार जीत के साथ किया त्रिकोणीय श्रृंखला का आगाज
ऑडियो सुनें

कोलंबो. भारतीय महिला टीम ने तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला के बारिश से प्रभावित शुरुआती मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को नौ विकेट से शिकस्त दी. बारिश के कारण यह मैच तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ और इसे 39 ओवर का कर दिया गया. भारतीय टीम ने श्रीलंका को 38.1 ओवर में 147 रन पर आउट करने के बाद 29.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने नाबाद 50 और हरलीन देओल ने नाबाद 48 की शानदरा पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 43 रन का योगदान दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu