कबड्डी में भारत के पुरूषों ने बांग्लादेश, महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 07:55 PM
कबड्डी में भारत के पुरूषों ने बांग्लादेश, महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को हराया
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. रिकॉर्ड सात बार की चैम्पियन भारतीय पुरूष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों के ग्रुप ए मैच में मंगलवार को बांग्लादेश को 55-18 से हराकर अपने अभियान का आगाज किया . महिला टीम ने भी ग्रुप ए में अपने दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 56-23 से आसान जीत दर्ज की.

महिला वर्ग में पिछले खेलों के रजत पदक विजेता भारत को सोमवार को चीनी ताइपे ने पहले मैच में 34-34 से ड्रॉ पर रोक दिया था. पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें इस बार फिर स्वर्ण अपने नाम करने पर हैं . भारत ने मध्यांतर तक 24-9 की बढत बना ली थी .

नवीन कुमार गोयत और अर्जुन देशवाल की अगुआई में भारत ने 12वें मिनट में ऑलआउट किया. बांग्लादेश ने भी पहले हाफ में पवन सेहरावत और गोयत पर हमला बोला लेकिन वह नाकाफी था. दूसरे हाफ में भी भारत ने दबदबा बनाते हुए आसान जीत दर्ज की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu