इंडिगो की उड़ानों के समय पर संचालन की दर घटकर 8.5 प्रतिशत पर आई

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 05 Dec 2025 02:40 PM
इंडिगो की उड़ानों के समय पर संचालन की दर घटकर 8.5 प्रतिशत पर आई
ऑडियो सुनें

मुंबई: गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों के समय पर संचालन की दर बृहस्पतिवार को घटकर 8.5 प्रतिशत पर आ गई। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो सामान्यत? प्रतिदिन करीब 2,300 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। अब वह मुख्य रूप से चालक दल की कमी से पैदा हुए व्यवधानों के कारण बड़ी संख्या में अपनी उड़ानें रद्द कर रही है।

नागर विमानन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की उड़ानों के समय पर संचालन (ओटीपी) की दर बृहस्पतिवार को घटकर 8.5 प्रतिशत पर आ गई। इंडिगो को समय पर सेवाएं देने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन मौजूदा व्यवधान के कारण इसकी उड़ानों के समय पर संचालन की दर बुधवार को घटकर 19.7 प्रतिशत पर आ गई थी जबकि मंगलवार को यह 35 प्रतिशत रही थी।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों के समयबद्ध संचालन की दर ओटीपी बृहस्पतिवार को क्रमश? 61 प्रतिशत और 58.6 प्रतिशत रही। वहीं अकासा एयर की दर 63 प्रतिशत दर्ज की गई। ओटीपी की गणना देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता पर विमान सेवाओं के समयबद्ध प्रदर्शन के आधार पर की जाती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital