ईरान ने एक ‘कैप्सूल’ में जानवरों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Dec 2023 08:12 PM
ईरान ने एक ‘कैप्सूल’ में जानवरों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा
ऑडियो सुनें

तेहरान. ईरान ने बुधवार को कहा कि उसने आने वाले वर्षों में मानव मिशन की तैयारी के तहत एक ‘कैप्सूल’ में जानवरों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने दूरसंचार मंत्री ईसा जारेपुर के हवाले से कहा कि कैप्सूल को कक्षा में 130 किलोमीटर प्रक्षेपित किया गया.

जारेपुर ने कहा कि 500 किलोग्राम वजनी कैप्सूल के प्रक्षेपण का उद्देश्य आने वाले वर्षों में ईरानी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजना है. उन्होंने यह नहीं बताया कि कैप्सूल में किस तरह के जानवर थे. ईरान उपग्रहों और अन्य अंतरिक्ष यान के सफल प्रक्षेपण की घोषणा करता रहता है. सितंबर में, ईरान ने कहा कि उसने आंकड़े एकत्र करने वाला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा है. ईरान ने 2013 में कहा कि उसने एक बंदर को अंतरिक्ष में भेजा और उसे सफलतापूर्वक धरती पर वापस भी लेकर आया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu