दुबई, 27 अक्टूबर (एपी) ईरानी अधिकारियों ने जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को लगभग नौ सप्ताह तक बीमार महसूस करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दे दी. कार्यकर्ता के लिए अभियान चलाने वाले एक समूह ने रविवार को यह जानकारी दी.
‘फ्री नरगिस कोएलिशन’ ने एक बयान में कहा कि मोहम्मदी को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के वास्ते व्यापक उपचार प्राप्त करने के लिए राहत दी जानी चाहिए. इसमें कहा गया है कि उन्हें सिर्फ अस्पताल में स्थानांतरित करने से महीनों की उपेक्षा और वंचना के कारण उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान नहीं होगा.
मोहम्मदी को ईरान की कुख्यात एविन जेल में रखा जा रहा है, जहां राजनीतिक कैदियों और पश्चिमी देशों से संबंध रखने वाले लोगों को रखा जाता है. वह 30 महीने की सजा पहले से काट रही थीं, जिसमें जनवरी में 15 महीने की सजा और जोड़ दी गई.
एविन जेल के महिला वार्ड में छह अगस्त को एक अन्य राजनीतिक कैदी की फांसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को ईरानी अधिकारियों ने उनके खिलाफ छह महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई. मोहम्मदी हृदय रोग से पीड़ित हैं.
मोहम्मदी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 19वीं महिला हैं और 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन एबादी के बाद यह पुरस्कार पाने वाली वह दूसरी ईरानी महिला हैं.
ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस अस्पताल में भर्ती
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Oct 2024 10:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 हड़ताल पर पटवारी, सरगुजा संभाग के 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, 5 निलंबित
- 2 JIO जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, एयरटेल को देगा टक्कर, जानिए आपके लिए कौन सा सबसे अच्छा
- 3 जानना जरूरी है : आज एक नवंबर से बहुत कुछ बदल गया, टोल से लेकर गैस सिलेण्डर की कीमत तक
- 4 Heart Transplant पूरी ज़िंदगी लगभग 3 बिलियन बार धड़कता है आपका दिल..अब आया वार्म परफ्यूजन डिवाइस, दिल शरीर से बाहर धड़केगा Watch Video
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu