इटली भारतीय श्रमिक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे : भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 08:58 PM
इटली भारतीय श्रमिक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे : भारत
ऑडियो सुनें

लंदन/रोम. भारत ने बुधवार को इटली से उस भारतीय श्रमिक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा, जिसे भारी कृषि मशीनरी से उसका हाथ कट जाने के बाद उसके नियोक्ता ने उसे बिना चिकित्सकीय सहायता के सड़क पर फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

इटली में भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि विदेश मंत्रालय में कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव मुक्तेश परदेशी ने विदेश में इतालवी नागरिक और प्रवासन नीतियां के महानिदेशक लुइगी मारिया विग्नाली को सतनाम सिंह (31) की मौत पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया है.

दूतावास ने कहा, “जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की. दूतावास ने कहा कि दूतावास मदद और शव को लाने के लिए सतनाम सिंह के परिवार के संपर्क में है.” एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार यूरोपीय परिषद की बैठक से पहले चैंबर में बातचीत के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को सतनाम सिंह की भयावह और अमानवीय मौत को याद किया.
जब मेलोनी ने सिंह की मृत्यु को याद किया तो सदन में उपस्थित सभी सांसदों ने खड़े होकर उनका समर्थन किया.

सिंह का लातिना में स्ट्रॉबेरी की पैकिंग करने वाली मशीन से हाथ कट गया था जिसके बाद उनके नियोक्ता ने सिंह को बिना चिकित्सा उपचार के छोड़ दिया था. शव परीक्षण के प्रारंभिक परिणामों का हवाला देते हुए एएनएसए ने अलग से बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के उनकी मृत्यु हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu