जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश के दौरान दो आतंकवादियों को किया ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Aug 2025 09:35 PM
जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश के दौरान दो आतंकवादियों को किया ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. सेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर बताया, ”जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.” सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने कहा, ”सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया.” सेना ने बताया कि अभियान अभी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu