‘जवान’ दिखाती है कि कैसे हम अपने आस-पास बदलाव ला सकते हैं: शाहरुख खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 08:29 PM
‘जवान’ दिखाती है कि कैसे हम अपने आस-पास बदलाव ला सकते हैं: शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जवान’ महिला सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए लड़ाई के बारे में है. तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को दर्शाती है, जो समाज की कुरितियों को दूर करना चाहता है. एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रशंसकों के साथ एक सवाल-जवाब सत्र (आस्क एसआरके) में शाहरुख से पूछा गया कि वह ‘जवान’ के माध्यम से क्या संदेश देना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ”यह फिल्म दिखाती है कि कैसे हम बतौर नागरिक अपने आस-पास वे बदलाव ला सकते हैं, जो हम लाना चाहते हैं. महिलाओं को सशक्त बनाना और अधिकारों के लिए लड़ाई.” निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘जवान’ की निर्माता गौरी खान और फिल्म के सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं. फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य किरदार में हैं, साथ ही दीपिका पदुकोण विशेष भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में अभिनेत्री सान्या मलहोत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धी डोगरा, सुनिल ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा जैसे कलाकार भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu