जेईई-मेन : 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Aug 2022 07:33 PM
जेईई-मेन : 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इंजीनियंिरग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेन परीक्षा में कम से कम 24 परीक्षार्थियों ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण पांच परीक्षार्थियों के परिणाम रोक दिए गए हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह जानकारी दी.

जेईई-मेन के दो सत्रों का पूर्ण परिणाम सोमवार को घोषित किया गया. एनटीए के मुताबिक, परीक्षा में पूरे 100 अंक हासिल करने वालों में सबसे अधिक परीक्षार्थी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (5-5) से हैं. राजस्थान (4) इस मामले में तीसरे स्थान पर रहा और उत्तर प्रदेश के दो परीक्षार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए.

एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक परीक्षार्थी को पूरे 100 अंक प्राप्त हुए हैं. तेलंगाना में 100 अंक हासिल करने वालों में रूपेश बियानी, धीरज कुरुकुंडा, जस्ती यशवंत वी.वी.एस, बुसा शिवा नागा वेंकट आदित्य और अनिकेत चट्टोपाध्याय शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में मेंडा हिमा वामसी, कोय्याना सुहास, पल्ली जलाजाक्षी, पेनीकलापति रवि किशोर, पोलीसेट्टी कार्तिकेय ने 100 अंक हासिल किए हैं.

सौ अंक हासिल करने वाले अन्य परीक्षार्थियों में सार्थक माहेश्वरी (हरियाणा), कुशाग्र श्रीवास्तव (झारखंड), मृणाल गर्ग (पंजाब), स्रेहा पारीक (असम), बोया हरसेन सात्विक (कर्नाटक) और सौमित्र गर्ग और कनिष्क शर्मा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दो सत्रों के लिए 10.26 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu