जाह्वनी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ अगस्त में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM
जाह्वनी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ अगस्त में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘उलझ’ दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देशभक्ति की भावना पर अधारित यह थ्रिलर फिल्म पहले पांच जुलाई को रिलीज होनी थी. फिल्म में गुल्शन देवय्या और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को रिलीज की नयी तारीख की घोषणा की.

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ”जाह्वनी कपूर, गुल्शन देवय्या और रोशन मैथ्यू अभिनीत फिल्म ‘उलझ’ दो अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माता फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों को पूरा कर रहे हैं.” सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘उलझ’ परवेज शेख और सरिया ने लिखी है, जिसमें संवाद लेखन अतिका चौहान का है. फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स ने किया है.

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी और एक युवा राजनयिक के जीवन पर आधारित है, जो उसके करियर और निजी जीवन में आने वाली चुनौतियों और जटिलताओं को दर्शाती है. आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, मेयांग चांग, ??राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी ‘उलझ’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu