करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बुसान फिल्म उत्सव में दिखाई जाएगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Sep 2023 08:33 PM
करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बुसान फिल्म उत्सव में दिखाई जाएगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव के 2023 संस्करण में दिखाई जाएगी. आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत में जुलाई में रिलीज हुई यह रोमांस ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इस फिल्म को ‘ओपन सिनेमा’ श्रेणी के तहत प्रर्दिशत किया जाएगा.

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर कहा, ”इस बात से खुद को काफी प्रफुल्लित और प्रसन्न महसूस कर रहा हूं कि मेरी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बुसान फिल्म उत्सव में प्रर्दिशत करने का मौका मिल रहा है.” इस फिल्म उत्सव का आयोजन चार से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा. इसमें मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘जोरम’ और कनु बहल की ‘आगरा’ को भी प्रर्दिशत किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu