काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को कोविड रोधी एमआरएनए टीकों के विकास में योगदान के लिए नोबेल चिकित्सा पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 07:36 PM
काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को कोविड रोधी एमआरएनए टीकों के विकास में योगदान के लिए नोबेल चिकित्सा पुरस्कार
ऑडियो सुनें

स्टाकहोम. इस बार चिकित्सा क्षेत्र का पुरस्कार काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए प्रदान किया जाएगा. नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की.

कारिको हंगरी स्थित सेगेन्स यूनिर्विसटी में प्रोफेसर हैं, वहीं पेनसिल्वेनिया यूनिर्विसटी में भी पढ़ाते हैं. वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया यूनिर्विसटी में कारिको के साथ यह अनुसंधान किया. पुरस्कार समिति ने कहा, ”अपने अभूतपूर्व अनुसंधान के माध्यम से, जिसने एमआरएनए और हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के संपर्क को लेकर हमारी समझ को मौलिक रूप से बदल दिया है, पुरस्कार विजेताओं ने आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक के दौरान टीके के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया.”

पर्लमैन ने बताया कि जब उन्होंने इस घोषणा से कुछ देर पहले दोनों वैज्ञानिकों से संपर्क किया तो वे पुरस्कार की खबर सुनकर प्रफुल्लित हुए. शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा क्षेत्र में पिछले साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मानव विकास की उन खोजों के लिए प्रदान किया गया था, जिन्होंने निएंडरथाल डीएनए के रहस्यों को उजागर किया था. इससे कोविड-19 के प्रति हमारी संवेदनशीलता सहित हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली.

इससे पहले पाबो के पिता सुन बर्गस्ट्रोम को 1982 में चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था. भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को और रसायनविज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी. बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी. नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को की जाएगी. नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है. यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu