केजरीवाल ने गिरफ्तार मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव किया, कहा- आरोप पूरी तरह से झूठे हैं

नयी दिल्ली. धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किये गये दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह (जैन) एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं तथा उनके खिलाफ आरोप ‘‘पूरी तरह से झूठे’’ हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जैन की राजनीतिक कारणों से गिरफ्तारी की गई. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह (जैन) मामले में पाक-साफ साबित होंगे. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम सच्चे देशभक्त हैं. हम भ्रष्टाचार को देश के प्रति विश्वासघात मानते हैं. हम जान दे सकते हैं लेकिन अपने देश के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते. ’’ उन्होंने पंजाब के हालिया मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय ंिसगला को रिश्वत के आरोपों में बर्खास्त कर दिया गया और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोर देते हुए कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने (पंजाब में) अपने मंत्री (ंिसगला) को जेल भेज दिया. ना तो मीडिया और ना ही विपक्ष उनके भ्रष्टाचार के बारे में जानता था. हम मामले को दबा सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि 2015 में, मैंने अपने खाद्य मंत्री (आसिम अहमद खान) को बर्खास्त कर दिया था और उन्हें सीबीआई को सौंप दिया था. किसी ने भी दुनिया में किसी राजनीतिक दल की इतनी ईमानदारी नहीं देखी होगी.’’ केजरीवाल ने कहा कि यदि जैन के खिलाफ आरोपों में एक प्रतिशत भी सच्चाई होती तो वह उन्हें खुद बर्खास्त कर देते.

उन्होंने कहा, ‘‘हम भगत ंिसह के आदर्शों पर चलते हैं. उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया. आप का हर कार्यकर्ता जानता है कि यदि उन्हें पार्टी में रहना है तो उन्हें अपना बलिदान देने और जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा. वह (जैन) सच्चे देशभक्त हैं और यह अनुभव उनके संकल्प को मजबूत ही करेगा. ’’

जैन के खिलाफ मामला पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने अपनी सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि जैन के खिलाफ मामला ‘‘पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है.’’ केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार और आम आदमी पार्टी ‘बेहद ईमानदार’’ है.

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के सड़क विकास कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने जैन के मामले पर गौर किया है. यह पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित है. उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका पर विश्वास है. जैन सत्य के मार्ग पर चल रहे हैं और पाक साफ साबित होंगे.’’

पीएमएलए ऐसा ‘हथियार’, जो राजनीतिक उद्देश्य पूरे करता है: सिब्बल

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) एक ऐसा ‘‘हथियार है, जो अक्सर कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करता है.’’ सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘सत्येंद्र जैन को कथित धनशोधन को लेकर पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया. पीएमएलए का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है. यह एक ऐसा हथियार है, जो अक्सर कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करता है.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button