किरण पहल ने महिलाओं की 400 मीटर में स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 08:04 PM
किरण पहल ने महिलाओं की 400 मीटर में स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल किया
ऑडियो सुनें

पंचकुला. हरियाणा की किरण पहल ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में 50.92 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया. महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में क्वालीफाइंग मार्क 50.95 सेकंड था जिससे किरण अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने में सफल रही. यह इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ समय था और इसके साथ ही वह 51 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करने वाली दूसरी भारतीय महिला भी बनीं. वह गुजरात की देवी अनिबा जाला से आगे रहीं जिन्होंने 53.44 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान प्राप्त किया. केरल की स्नेहा के 53.51 सेकेंड से तीसरे स्थान पर रहीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu