कोहली ने हारिस राउफ को अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी तोहफे में दी

दुबई. भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने यहां एशिया कप में पाकिस्तान पर टीम की पांच विकेट से जीत के बाद विरोधी टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ को अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कोहली राउफ को अपनी जर्सी भेंट करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद रविवार की रात खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया.

कोहली ने मैच में 34 गेंद में 35 रन की पारी खेली थी जिसमें हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों को अपने ट्रेंिनग सत्र के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन करते देखा गया था. कोहली ने मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के साथ संक्षिप्त बातचीत की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button