क्षमा शर्मा को बाल साहित्य, भगवंत अनमोल को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलेगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 07:14 PM
क्षमा शर्मा को बाल साहित्य, भगवंत अनमोल को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलेगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. साहित्य अकादमी ने हिंदी में क्षमा शर्मा को बाल साहित्य पुरस्कार तथा भगवंत अनमोल को युवा साहित्य पुरस्कार दिये जाने की बुधवार को घोषणा की. अकादमी ने उर्दू में जÞफर कलामी और अंग्रेजी में अर्शिया सत्तार समेत कुल 22 भाषाओं के लेखकों-लेखिकाओं को बाल साहित्य पुरस्कार 2022 दिए जाने की घोषणा की है जबकि 23 भाषाओं के लेखक-लेखिकों को युवा साहित्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने एक विज्ञप्ति में बताया कि साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बुधवार को हुई बैठक में लेखक-लेखिकाओं का साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2022 व साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए अनुमोदन किया गया.

उन्होंने बताया कि हिंदी में लेखिका शर्मा को ‘‘क्षमा शर्मा की चुंिनदा बाल कहानियां’ के लिए प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. राव के मुताबिक, उर्दू में कमाली को उनके कविता संग्रह ‘हौंसलों की उड़ान’ तथा अंग्रेजी में अर्शिया सत्तार को उनके ‘महाभारत फॉर चिल्ड्रन’ के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि संस्कृत में कुलदीप शर्मा को उनके कविता संग्रह ‘सचित्रम् प्रहेलिकाशतकम् (अभिनवसंस्कृतप्रहेलिका:)’ के लिए, राजस्थानी में विश्वामित्र दाधीच को उनके कविता संग्रह ‘माछलयां रा आंसू’ के लिए और बांग्ला में जय मित्र को उनके कहानी संग्रह ‘चार पांच जोन बोंधु’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही मराठी में संगीता बर्वे को उनके उपन्यास ‘पियूची वही’ के लिए भी यही सम्मानित दिया जाएगा.

राव ने बताया कि हिंदी में अनमोल को उनके उपन्यास ‘प्रमेय’ के लिए, उर्दू में मकसूद आफाक को उनके कविता संग्रह ‘गिरयाह’ के लिए और अंग्रेजी में मिहिर वत्स को उनके यात्रा वृतांत ‘टेल्स आॅफ हज़ारीबाग – (एन इंटिमेट एक्सप्लोरेशन आॅफ छोटानागरपुर प्लेटो)’ के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कविता संग्रहों के लिए बांग्ला में सुमन पतारी को ‘लिखे किछु होय ना’ के लिए, पंजाबी में संधू गगन को ‘पंजतीले’ के लिए और संस्कृत में श्रुति कानिटकर को ‘श्रीमतीचरित्रम्’ के लिए युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. राव ने बताया, ‘‘इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार के लिए चुना है.’’

अकादमी के सचिव ने यह भी बताया कि बाल साहित्य पुरस्कार की श्रेणी में पंजाबी भाषा में इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है जबकि संथाली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी. वहीं युवा परस्कार की श्रेणी में मराठी में बाद में विजेता का ऐलान किया जाएगा. उसमें बताया गया है कि पुरस्कार के लिए चयनित लेखकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 ,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu