अंगोला की खदान से पिछले 300 साल में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा मिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Jul 2022 09:27 PM
अंगोला की खदान से पिछले 300 साल में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा मिला
ऑडियो सुनें

जोहानिसबर्ग. अंगोला की खदान से 175 कैरेट के गुलाबी हीरे की खोज की गई है. दावा किया जा रहा है कि गत 300 साल में मिला यह सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है. खदान पर स्वामित्व रखने वाली लुकापा डायमंड कंपनी ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर घोषणा की, ‘लुलो रोज’ हीरे की खोज लुलो जलोढ़ खदान से की गई है. दुनिया में अबतक मिले सबसे बड़े हीरों में से दो हीरे अंगोला की लुलो खदान से ही मिली हैं, जिनमें 404 कैरेट का एक हीरा भी शामिल है.

आॅस्ट्रेलिया से संचालित लुकापा ने बताया कि गुलाबी हीरा पांचवां सबसे बड़ा हीरा है, जो खदान से मिला है जबकि 100 कैरेट व इससे ज्यादा के करीब 27 और हीरे खदान से निकाले जा चुके हैं. इस गुलाबी हीरे को अंगोला की सरकारी विपणन कंपनी ‘सोडियम’ अंतरराष्ट्रीय निविदा के जरिये बेचेगी. अंगोला की खदान दुनिया में हीरे के शीर्ष 10 उत्पादकों में एक हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu