पेरिस. धुर दक्षिणपंथियों के बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच अपने शेष कार्यकाल के लिए नयी शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को ग्रेब्रियल अट्टल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया. मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में नियुक्ति की घोषणा की. अट्टल (34) सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे. वह फ्रांस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने को छिपाया नहीं है. उनकी पूर्ववर्ती एलिजाबेथ बोर्न ने विदेशियों को निर्वासित करने की सरकार की क्षमता को मजबूत करने वाले आव्रजन कानून पर हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया. मध्यमार्गी मैक्रों (46) का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, आने वाले दिनों में वह एक सरकार बनाएंगे.
मैक्रों ने सरकार में किया फेरबदल, फ्रांस को गेब्रियल अट्टल के तौर पर मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 Jan 2024 07:03 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन, मरीजों को नई MRP का लाभ देना अनिवार्य, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई, राज्य सरकार ने दिया आदेश
- 2 SECL प्रबंधन की वादाखिलाफी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दीपका खदान में ओबी खनन कार्य बंद कराया
- 3 VIDEO पीएम मोदी ने तिरंगे को जमीन से उठाकर जेब में डाला तो ट्रम्प बोले- सेव इट, मोदी बोले- यह सम्मानीय है
- 4 Grammy Awards ग्रैमी अवॉर्ड में तमिल गाने Varuvaai ने रचा इतिहास, नामिनेशन में शामिल हुई, धुरंधर खारिज, Listen Song
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav
Tags: