ओलंपिक: महेश्वरी-नरूका स्कीट मिश्रित टीम में एक अंक से कांस्य पदक से चूके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 08:22 PM
ओलंपिक: महेश्वरी-नरूका स्कीट मिश्रित टीम में एक अंक से कांस्य पदक से चूके
ऑडियो सुनें

शेटराउ. भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में सोमवार को यहां चीन की यितिंग जियांग और लियू जियानलिन की जोड़ी से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय जोड़ी को 48 निशाने के फाइनल मैच में 44-43 से शिकस्त मिली. महेश्वरी अपने 24 निशाने में से तीन में चूक गयी जबकि नरूका दो निशाने चूक गये. चीन की यितिंग चार निशाने चूक गयी लेकिन उनके पुरुष खिलाड़ी जियानलिन ने अपने सभी निशाने सटिक लगाकर इसकी भरपाई कर दी.

इससे पहले क्वालीफिकेशन में भारतीय जोड़ी ने 146 स्कोर कर कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था. भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी . पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाये . दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाये लेकिन नरूका दूसरी और पांचवीं सीरिज में चूककर 23 अंक ही बना सके . तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu