अपने घर में मृत पाई गईं मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Sep 2023 07:04 PM
अपने घर में मृत पाई गईं मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. मलयालम अभिनेत्री अपर्णा नायर अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गईं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं 33 वर्षीय अभिनेत्री कल रात यहां करमना के पास अपने आवास में अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गईं. पुलिस ने बताया कि अपर्णा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं. घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है.

पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना निजी अस्पताल द्वारा मिली जहां उन्हें ले जाया गया था. एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हमें अस्पताल ने घटना की सूचना दी थी और इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.” उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं. पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है और पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu