मंधाना और हरमनप्रीत महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 07:17 PM
मंधाना और हरमनप्रीत महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 में
ऑडियो सुनें

दुबई. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गई जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई. मंधाना के 738 जबकि हरमनप्रीत के 648 रेटिंग अंक हैं. मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन मैच की श्रृंखला में 343 रन बनाकर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए रखी.

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. वह तीन पायदान चढकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है तथा इंग्लैंड की नंबर एक बल्लेबाज नैट साइवर ब्रंट से केवल 16 अंक पीछे है. दक्षिण अफ्रीका इस श्रृंखला के तीनों मैच में हार गया था लेकिन वोलवार्ट ने दूसरे मैच में नाबाद 135 रन की पारी खेली थी. गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई है. उनके 671 रेटिंग अंक हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu