केरल में मां-बेटा एक साथ शामिल होंगे सरकारी नौकरी में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Aug 2022 10:00 PM
केरल में मां-बेटा एक साथ शामिल होंगे सरकारी नौकरी में
ऑडियो सुनें

मलप्पुरम. केरल में रहने वाली बिंदू का बेटा जब दसवीं कक्षा में था तब उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते उन्होंने किताबें पढ़ना शुरू किया था लेकिन इसने उन्हें केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया. अब मां और बेटा दोनों सरकारी नौकरी में शामिल हो रहे हैं.

बिंदू (42) ने एक टीवी चैनल पर कहा कि उन्होंने ‘लास्ट ग्रेड सर्वेंट’ (एलडीएस) परीक्षा पास की है और उनकी 92वीं रैंक आई है जबकि उनके 24 वर्षीय बेटे ने अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी) की परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा उसकी 38 वीं रैंक आई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत अपने बेटे को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए की थी और इससे उन्हें प्रेरणा मिली तथा उन्होंने एक कोंिचग केंद्र में दाखिला लिया जहां उन्होंने अपने बेटे का भी दाखिला कराया जब वह स्रातक हो गया.

बिंदू ने कहा कि एलजीएस के लिए दो बार और एलडीसी के लिए एक बार कोशिश की तथा उनका चौथा प्रयास सफल रहा. उन्होंने बताया कि उनका वास्तविक लक्ष्य आईसीडीएस पर्यवेक्षक परीक्षा थी और एलजीएस परीक्षा पास करना एक “बोनस” है. वह पिछले 10 वर्षों से आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं. ंिबदू ने कहा कि पीसीएस परीक्षा पास करने की बार-बार की कोशिश में कोंिचग सेंटर के उनके शिक्षकों, उनके दोस्तों और उनके बेटे ने उन्हें प्रोत्साहित किया तथा समर्थन दिया.

उनके बेटे ने टीवी चैनल से कहा कि वे दोनों एक साथ पढ़ाई नहीं करते थे, लेकिन वे कुछ विषयों पर चर्चा करते थे. उसने कहा, ‘‘ मैं अकेले पढ़ाई करना पसंद करता हूं. इसके अलावा, मां हमेशा पढ़ाई नहीं करती हैं. वह समय मिलने पर और आंगनबाड़ी की ड्यूटी के बाद पढ़ाई करती हैं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu