मुकेश अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया

तिरुपति. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया. मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे. उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे.

अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. तिरुमला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किये गये अभिषेकम में भाग लिया, जो करीब एक घंटे तक चला. अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button