नदीम को पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये और कार पुरस्कार में दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 08:49 PM
नदीम को पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने एक करोड़ रुपये और कार पुरस्कार में दी
ऑडियो सुनें

लाहौर. ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम को हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक करोड़ रुपये और एक नयी कार से पुरस्कृत किया. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज जब नदीम और उसके परिवार से मिलने मियां चुन्नू स्थित उसके गांव गयी तो उन्होंने नदीम को नकद पुरस्कार और कार की चाबियां भेंट की.

उन्होंने कहा, ”अरशद हर उस चीज का हकदार है जो उसे मिल रहा है क्योंकि वह देश के लिए बहुत खुशी और गौरव लेकर आया है.” मुख्यमंत्री ने नदीम को जब 92.97 नंबर प्लेट वाली नयी कार की चाबियां सौंपी तब वहां उनके माता-पिता भी मौजूद थे. नदीम ने 92.97 मीटर की ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ पेरिस में स्वर्ण पदक जीता था.

मरियम नवाज के साथ आए ‘डिप्टी कमिश्नर’ ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चेक और कार से जुड़ी कागजी कार्रवाई को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया क्योंकि वह नदीम से मिलना चाहती थी. उन्होंने कहा, ” मुख्यमंत्री ने विशेष नंबर प्लेट के लिए भी आदेश दिये थे.” लाहौर वापस जाने से पहले मरियम ने नदीम के कोच सलमान इकबाल बट को 50 लाख रुपये का चेक भी दिया. नदीम ने ओलंपिक में पाकिस्तान के स्वर्ण पदक के 40 साल के सूखे को खत्म किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu