Nag Panchami 2022: नाग पंचमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानिए सरल पूजा विधि और महत्व

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 09:01 AM
Nag Panchami 2022: नाग पंचमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानिए सरल पूजा विधि और महत्व
ऑडियो सुनें

Nag Panchami 2022 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सावन माह की पंचमी तिथि है और इसी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। नाग पंचमी पर नाग देवता ही पूजा करने पर व्यक्ति की कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। पौराणिक काल से ही सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं नाग पंचमी की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में…

नाग पंचमी 2022 कब है?
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 अगस्त 2022 के दिन पड़ रही है। ऐसे में इस बार नाग पंचमी 02 अगस्त को मनाई जाएगी।

श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व
नाग पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी 2022 तिथि की शुरुआत- 02 अगस्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से
नाग पंचमी 2022 तिथि समाप्ति- 03 अगस्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर
नाग पंचमी 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त- 02 अगस्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक
श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व

नाग पंचमी पूजन विधि
नाग पंचमी वाले दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन घर के दरवाजे पर सांप की आठ आकृति बनाएं।

श्रावण माह में कब है नाग पंचमी का पर्व
फिर हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नागदेवता की पूजा करें। मिष्ठान का भोग लगाकर नाग देवता की कथा अवश्य पढ़ें। पूजा करने के बाद कच्चा दूध में घी, चीनी मिलाकर उसे लकड़ी पर रखें गए सांप को अर्पित करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news