नीट-पीजी की काउंसलिंग 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना

नयी दिल्ली. स्रातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-पीजी की काउंसंिलग 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्रातकोत्तर (नीट-पीजी) की काउंसंिलग पहले एक सितंबर से शुरू होने वाली थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को नयी सीटें जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करने का समय देने के वास्ते स्रातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-पीजी की काउंसंिलग सोमवार को स्थगित कर दी थी.
सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय द्वारा एक दो दिनों में काउंसंिलग कार्यक्रम अपलोड करने की संभावना है.

मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर कहा था, ‘‘नीट-पीजी काउंसंिलग-2022 एक सितंबर से शुरू होने वाली थी. हालांकि, एनएमसी वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए अनुमति पत्र (एलओपी) जारी करने की प्रक्रिया में है और यह 15 सितंबर तक समाप्त हो जाएगी.’’ नोटिस में कहा गया था, ‘‘इसलिए उम्मीदवारों के हित में काउंसंिलग में अधिक सीटों को शामिल करने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा नीट-पीजी काउंसंिलग-2022 के कार्यक्रम को नए सिरे से निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है.’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर, नीट-पीजी जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसंिलग मार्च में शुरू होती है. उन्होंने बताया कि लेकिन कोविड-19 महामारी और पिछले साल की दाखिला प्रक्रिया में देरी के कारण, इस साल की परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम एक जून को घोषित किया गया था.

इस साल लगभग 60,000 सीटों के लिए पीजी की काउंसंिलग होने की संभावना है. परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अखिल भारतीय कोटे की सीटों, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए काउंसंिलग प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रम और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद बता सकेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button