माघ मेले में त्रिवेणी में नौ लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, स्नान जारी; 2 फर्जी बाबा पकड़े

प्रयागराज: पौष पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल लिया है। पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

मेले में नावों का संचालन बंद

मेले में नावों का संचालन बंद कर दिया गया है। नाविक इससे आक्रोशित हैं। उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया गया है। जबकि 25 दिसंबर से पहले ही उन्होंने कागज जमा कर दिए। मेला प्रशासन का कहना हैं कि प्रमुख स्नान पर्व पर संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हैं।

फर्रुखाबाद में करीब 25,000 लोगों ने किया स्नान

उत्तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के मौके पर माघ मेले के पहले स्नान पर प्रयागराज में सुबह 10 बजे तक लगभग 9,00,000 लोगों ने पवित्र जल में डुबकी लगाई। CMO के अनुसार, फर्रुखाबाद में सुबह से अब तक करीब 25,000 लोगों ने स्नान किया है।

10 बजे तक 9 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के मौके पर माघ मेला 2026 का पहला ‘स्नान’ जारी है। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला प्रशासन का दlवा 10:00 बजे तक 9 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

श्रद्धालुओं ने की गंगा आरती

प्रयागराज में| पौष पूर्णिमा के मौके पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। यह माघ मेला 2026 का पहला स्नान और पहला दिन है।

निगरानी कर रही यूपी एटीएस

माघ मेले को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, और यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोल स्क्वॉड माघ मेले के इलाके की निगरानी कर रही हैं।

8 बजे तक 6 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में किया पवित्र स्नान

प्रयागराज में माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा माघ मेला आज पौष पूर्णिमा स्नान के मौके पर शुरू हो गया है। हम अभी संगम क्षेत्र में हैं, और सभी इंतज़ाम पूरे हो गए हैं। हमारे पास यहां काफ़ी चेंजिंग रूम उपलब्ध हैं, और सुरक्षा और निगरानी के इंतज़ाम भी हैं। आज सुबह 8 बजे तक 6 लाख 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button