बमबारी से प्रभावित परमाणु स्थलों के निरीक्षण के लिए आईएईए का कोई कार्यक्रम तय नहीं: ईरान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Jun 2026 02:29 PM
बमबारी से प्रभावित परमाणु स्थलों के निरीक्षण के लिए आईएईए का कोई कार्यक्रम तय नहीं: ईरान

ऑडियो सुनें

दुबई: ईरान ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों द्वारा उन परमाणु स्थलों का दौरा करने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है, जिन्हें अमेरिका ने बमबारी का निशाना बनाया था। तेहरान में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह बात कही।

बघाई का यह बयान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे के उलट है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्विट्जरलैंड में हुई वार्ताओं के बाद आईएईए को ईरानी परमाणु स्थलों का दौरा करने की अनुमति देने पर सहमति बन गई है। पिछले साल ईरान के खिलाफ इजराइल के 12 दिन तक चले युद्ध के बाद से ही आईएईए की टीम ईरान का दौरा करती रही है, लेकिन उस युद्ध में अमेरिका द्वारा निशाना बनाए गए यूरेनियम भंडारण स्थलों का निरीक्षण करने की अनुमति एजेंसी को अब तक नहीं मिली है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav